प्रदेश में विपक्ष के साथ-साथ पिछड़े वर्ग और मुसलमानो पर उत्पीड़न चल रहा है--शिवपाल यादव सपा। - EYE INDIA NEWS

Breaking


 

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, October 19, 2023

प्रदेश में विपक्ष के साथ-साथ पिछड़े वर्ग और मुसलमानो पर उत्पीड़न चल रहा है--शिवपाल यादव सपा।




बलिया - बलिया पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव  शिवपाल यादव ने आजम खान के ऊपर जेल की कार्रवाई को लेकर कहा कि देखिए वहां निर्णय तो हुआ है  लेकिन इंसाफ नहीं मिला है इंसाफ कभी न कभी तो मिलेगा ही वही मीडिया के सवाल पर की सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि वह मुसलमान है इसलिए सजा उनको मिली है इस सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि यह तो सही है देखिए इस समय जो समय चल रहा है भारतीय जनता पार्टी का वह विपक्ष को ही खत्म करना चाहते हैं उनको जेल में भेजना उत्पीड़न करना यह भारतीय जनता पार्टी कर रही है खासकर पूरे प्रदेश में विपक्ष के साथ-साथ पिछड़े वर्ग के लोगों पर और खास कर मुसलमानो पर पूरे प्रदेश में उत्पीड़न चल रहा है इतनी समस्याएं हैं देश में उधर ध्यान नहीं है सरकार का यह  10 साल में यूपी में 7 साल में जो भी वादे किए थे जनता के बीच में एक भी वादा पूरा नहीं किया केवल विपक्ष के लोगों पर पिछड़े वर्ग के लोगों के ऊपर झूठे मुकदमे लगाकर जेल भेजना और खासकर मुसलमानो पर और हर तरीके से बेईमानी भ्रष्टाचार वाली यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में चल रही है।मध्य प्रदेश में सपा का कई सीटों पर चुनाव लडने के सवाल पर कहा की कांग्रेस ने को सीटे सपा को देने का वादा किया उसे कांग्रेस को देना चाहिए था। फिर भी सपा कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के साथ और 2024 में पूरी मजबूती के साथ लड़कर बीजेपी की सरकार को हटायेंगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here