36 घंटे बाद भी नही हुआ तेंदुए का रेस्क्यू, ग्रामीणों में दहशत। - EYE INDIA NEWS

Breaking


 

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, January 28, 2023

36 घंटे बाद भी नही हुआ तेंदुए का रेस्क्यू, ग्रामीणों में दहशत।


 

बलिया - गड़वार थाना क्षेत्र के भादपा गांव में तेंदुए के आतंक से लोगों में काफी दहशत का माहौल है। तेंदुए को बन विभाग की टीम द्वारा 36 घंटे बाद भी  रेस्क्यू करने में नाकाम रही।वही ग्रामीणों ने डंडे में टायर को बांध कर और प्लास्टिक के डब्बा को बजाते हुए तेंदुए के ढूढ़ रहे है ग्रामीणों ने तेंदुएं को पकड़ने के लिए दिनरात मेहनत कर रहे है। तेंदुए के नही पकड़े जाने से इलाकाई लोगों में दहशत बना हुआ हैं। ग्रामीणों की माने तो वन विभाग की टीम अगर कल ही लोगों को साथ लेकर छानबीन की होती तो तेंदुआ पकड़ा गया होता। वही बन विभाग की टीम ने पिजड़ा में तेंदुए को पकड़ने के लिए दो मछली और एक बकरी को बांध रखा हैं। लेकिन ग्रामीणों ने सीधे तौर पर वन विभाग की टीम पर आरोप की बन विभाग के पास कोई जाल नहीं है अगर जाल होती तो तेंदुआ पकड़ा गया होता।तेंदुए के कई जगहों पर पैर के निशान देखेने को मिला हैं। ग्रामीणों ने सीधे तौर पर कहा कि बन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने में नही लगी बल्कि जनता को भगाने में लगी थी। इतना ही नही बल्कि ग्रामीण तेंदुए के आतंक से भयभीत हो रहे हैं वही बन विभाग की टीम पूड़ी सब्जी खाने में मशगूल हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here