अरुण कुमार सिंह उ. प्र माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष निर्वाचित - EYE INDIA NEWS

Breaking


 

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, December 4, 2022

अरुण कुमार सिंह उ. प्र माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष निर्वाचित



बलिया- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट)की जनपदीय निर्वाचन के संबंध में बैठक कुंवर सिंह इंटर कॉलेज बलिया में संपन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से अरुण कुमार सिंह को पुनः तीसरी बार अध्यक्ष एवं रामविलास सिंह यादव को पुनः दूसरी बार जिला मंत्री चुना गया।

जिला कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चुनाव करने के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन किया गया जो 10 दिसंबर के पहले पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव करके निर्वाचन अधिकारी शैलेश सिंह जिलाध्यक्ष मऊ को सूचित कर विधिवत चुनाव संपन्न कराने की घोषणा करने के लिए निर्देशित किया गया। चुनाव समिति में आनंद मोहन सिंह, रमाशंकर सिंह, अरुण कुमार सिंह, रामविलास सिंह यादव, और अश्वनी तिवारी को नामित किया गया।

        इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष के पी सिंह, अनुज सिंह, सुदर्शन राय, अरविंद कुमार शुक्ला, पी एन राय, सुरेश चंद्र सिंह, घनश्याम सिंह, राजेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, आफताब आलम, मनीष कुमार सिंह, अमीन अख्तर, पुरंजय शर्मा, अखिलेश यादव, कुमारी विंध्यवासिनी, संतोष कुमार यादव, अनिल कुमार तिवारी, चंद्र प्रकाश पांडे, संजय कुमार सिंह, आलम सलीम, जयंत सिंह, राजीव सिंह, राजीव तिवारी आदि लोगों के साथ सैकड़ों की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों में नवनियुक्त शिक्षकों की संख्या ज्यादा थी, जिसके कारण निर्णय लिया गया कि कार्यकारिणी में नवनियुक्त शिक्षकों को सबसे ज्यादा स्थान दिया जाएगा।

       जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने पुनःविश्वास जताने के लिए उपस्थित लोगों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया, संचालन जिला मंत्री रामविलास सिंह यादव ने किया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here