रेवती।नगर पंचायत रेवती में होमगार्ड के जवानों ने अपने बीओ नागेन्द्र सोनी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा जागरूकता रैली
निकाल लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने को जागरूक किया। हाथों में तिरंगा लेकर रेवती थाने से निकली रैली बड़ी बाजार,गुदरी बाजार,बड़ी मस्जिद,हनुमान मन्दिर,दक्षिण टोला,सेनानी पथ होते हुए सेनानी स्मारक पहुंची। जहां होमगार्ड के जवानों ने सेनानी स्मारक पर सलामी देते हुए रैली को समाप्त किया।इस दौरान जवानों ने ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया। तिरंगा जागरूकता रैली में संजय पांडेय, सूर्य प्रकाश पांडेय, रामायण प्रसाद,धर्मनाथ वर्मा, मनोज यादव, मुन्ना यादव, यदुनंदन यादव, सोनू यादव, राम सकल प्रसाद,मनोज मिश्रा सहित अन्य जवान शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment