आचार्य चाणक्य जैसा कूटनीतिज्ञ दुनिया में दूसरा नही हुआ : पं० सक्षम - EYE INDIA NEWS

Breaking


 

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, June 1, 2022

आचार्य चाणक्य जैसा कूटनीतिज्ञ दुनिया में दूसरा नही हुआ : पं० सक्षम

 

धनेश पांडेय

रतसर (बलिया)क्षेत्र के जनऊपुर गांव में बुद्धवार को हनुमत सेवा ट्रस्ट के परिसर में परशुराम युवा मंच द्वारा आयोजित आचार्य चाणक्य जयंती को विश्व ब्राह्मण दिवस के रूप में मनाया गया। परशुराम युवा मंच के अध्यक्ष सक्षम पाण्डेय " रिशु " के नेतृत्व में आचार्य चाणक्य के तैलचित्र पर मौजूद लोगों ने श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए और दीप जलाकर प्रार्थना की। इस अवसर पर पं०सक्षम पाण्डेय ने कहा कि आचार्य चाणक्य ब्राह्मण समाज के गौरव है। उनके जैसा कूटनीतिज्ञ दुनिया में दूसरा नही हुआ।वह बहुत बड़े विद्वान और राजनीति के ज्ञाता थे। उन्होंने स्वयं शासक न बनकर एक बालक को चंद्र गुप्त मौर्या का नाम देकर शक्तिशाली राजा बनाया। वह त्याग और बलिदान की मूरत थे। उन्होंने देश और समाज के उत्थान के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया था। हमें उनके आदर्शो पर चलकर उनका अनुसरण करना चाहिए। युवा मंच के सचिव पं०पवन पाण्डेय ने बताया कि ब्राह्मण के बिना ब्रह्मांड की कल्पना तक सम्भव नहीं है। कहा कि इतिहास आचार्य चाणक्य की उपलब्धियों का गवाह है। इस अवसर पर हृदयानन्द पाण्डेय आशीष मिश्रा,गौरव पाण्डेय ,पप्पु पाण्डेय, विनीत पाण्डेय,प्रत्युष पाण्डेय, उमेश चन्द्र पाण्डेय,राकेश कुमार पाण्डेय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पं०सुधाकर पाण्डेय एवं संचालन मणिशंकर पाण्डेय ने किया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here