बलिया- व्यपारियों का डी0एम0 दफ्तर पर जोरदार प्रदर्शन व्यापारियों की धैर्य की परीक्षा न ले प्रशासन-लक्ष्मण गुप्ता सिकन्दरपुर के लखनापार में व्यापारी प्रभुनाथ प्रसाद गुप्ता के मकान पर गोरखनाथ मठ में तैनात सिपाही अजय कुमार सिंह एवं उनके परिजनों द्वारा किये गये अवैध कब्जा के खिलाफ शुक्रवार को जनपद के व्यापारियों ने नगर पालिका परिषद, बलिया के चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता एवं भाकपा (माले) के केन्द्रीय कमेटी के सदस्य श्रीराम चैधरी के नेतृत्व मे सौकड़ो की संख्या में उपस्थित व्यापारियों एवं समाजिक/राजनैतिक कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और प्रभुनाथ प्रसाद गुप्ता के मकान पर सिपाही अजय कुमार सिंह द्वारा किये गये कब्जे को तत्काल हटाने की मांग मुख्यमंत्री, राज्यपाल सहित जिलाधिकारी को अलग-अलग पत्रक जिलाधिकारी के प्रतिनिधि ए एस0डी0एम0 को शौंपा। इस अवसर पर व्यापारी नेता लक्ष्मण गुप्ता ने कहा कि सिपाही अजय कुमार सिंह मुख्यमंत्री का नजदीकी बताकर अधिकारियों में धौस जमा रहा है, और अपनी दबंगई के कारण वह कमजोर वर्गों के लोगों का मकान एवं जमीन अवैध रूप से कब्जा कर उस पर मुख्यमंत्री की तस्वीर लगा दे रहा है। प्रशासन यह सब जानते हुए भी मौन है, जो न्याय के लिए घातक है। उन्होने चेताया कि अगर प्रभुनाथ प्रसाद गुप्ता के साथ न्याय नहीं हुआ तो जनपद के व्यापारी लामबन्द होकर निर्णायक लड़ाई लड़ेगे। वही उन्होने प्रशासन को चेताया कि प्रशासन व्यापारियों की धैर्य की परीक्षा न ले। भाकपा (माले) के केन्द्रीय कमेटी के सदस्य श्रीराम चैधरी ने कहा कि योगी राज में दबंगो की दबंगई चरम सीमा पर है। गरीब व असहाय लोग न्याय के लिए दर-दर भटक रहे है। भाजपा सरकार पुलिस के बल पर न्याय को रौंद रही है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा उ0प्र0 सरकार को बार-बार कटघरे में खड़ा करना इसका जीता जागता प्रमाण है। उन्होने कहा कि सिपाही अजय कुमार सिंह ने स्वय लखनापार में पोखरे की जमीन पर अवैध रूप से अपना मकान बनाया है। देखना हैं प्रशासन उसके खिलाफ कब बुल्डोजर चलायेगा। उन्होने आवाहन किया कि अगर प्रभुनाथ प्रसाद गुप्ता के साथ जिला प्रशासन न्याय नहीं करता हैं तो व्यापारियों के साथ माले एवं जनपद के न्यायप्रिय लोग लखनापार मार्च करेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कमलेश वर्मा एडवोकेट मूनजी नगर अध्यक्ष सपा, सुरेश प्रसाद गुप्ता, दीनानाथ क्रान्तिकारी, सतीश कुमार गुप्ता, सुरेश प्रसाद गुप्ता, भीम प्रसाद गुप्ता, चन्द्रभान गुप्ता, राकेश गुप्ता, ओ0पी0 गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, सी0पी0एम0 के अवध नरायण सिंह, माले के बसन्त सिंह, लक्ष्मण यादव, नियाज अहमद, भागवत बिन्द, नागेन्द्र प्रसाद, जनार्दन सिंह, राम प्रवेश शर्मा, संतोष यादव प्रधान, राजू गुप्ता, गणेश गुप्ता, शिवानन्द गुप्ता सहित पीड़ित प्रभुनाथ प्रसाद गुप्ता का भी परिवार शामिल रहा।
Post Top Ad
Responsive Ads Here
!->
Friday, May 13, 2022
Home
बलिया
व्यपारियों का डी0एम0 दफ्तर पर जोरदार प्रदर्शन , व्यापारियों की धैर्य की परीक्षा न ले प्रशासन-लक्ष्मण गुप्ता
व्यपारियों का डी0एम0 दफ्तर पर जोरदार प्रदर्शन , व्यापारियों की धैर्य की परीक्षा न ले प्रशासन-लक्ष्मण गुप्ता
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.
No comments:
Post a Comment