पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार - EYE INDIA NEWS

Breaking


 

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, October 7, 2023

पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार



बलिया - जिला कलेक्ट्रेट पहुंची यह पीड़िता महिला सोनी यादव है सोनी यादव बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र रेंगहा गांव की रहने वाली है। इनका आरोप है कि हमारे पट्टीदारों ने जमीनी विवाद में मुझे 2021 में मारपीट कर अधमरा कर फेंक दिया था। जिसके बाद मुझे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया इलाज के बाद ठीक होने पर मैं एसपी बलिया से शिकायत के बाद मेरा मेडिकल कराया गया।लेकिन कोई कार्रवाई अभितक नही हुई, घटना के बाद से अब तक अनगिनत बार स्थानीय पुलिस से लेकर डीएम,एसपी और डीआईजी से भी गुहार लगाई हूं लेकिन कोई सुनवाई नही हुई सोनी के चार बच्चे है और पति किसी तरह से परिवार का जीविका चलाते है। पीड़ित महिला ने बताया की आए दिन दबंग पट्टीदारों द्वारा मारपीट किया जाता है और घर खाली करने का दबाव बनाया जाता है जबकि तीन पीढ़ी से हम काबिज है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए बोली अगर हमें न्याय नही मिला तो देवरिया जैसा कांड हमारे साथ हो सकता है हमारा परिवार 24 घण्टे दहशत में रहने को मजबूर है और पुलिस कुछ नही सुन रही।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here