दिनेश पाण्डेय
रेवती। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत बिशुनपुरा के घाघरौली स्थित मां काली के प्रांगण पर भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य कौशल सिंह ने तिरंगा यात्रा को झण्डी दिखाकर रवाना किया।रैली में प्राथमिक विद्यालय बिशुनपुरा, प्राथमिक विद्यालय घघरौली, कमपोजिट विद्यालय कुआं पीपर तथा गुलबदन शिक्षण संस्थान के छात्रों ने संयुक्त रूप से ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह चौहान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाला। तिरंगा यात्रा घघरौली से निकाल कर पावर हाउस होते हुए ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचा। जहां पर एडीओ पंचायत विनोद पांडेय तथा एडीओ कृषि ने संयुक्त रूप झंडा दिखाकर तिरंगा यात्रा को आगे बढ़ाया। तत्पश्चात तिरंगा यात्रा रेवती रेलवे स्टेशन होते हुए कुंआपीपर पर स्थित पंचायत भवन तक पहुंचा। यह यात्रा कम्पोजिट विद्यालय कुआं पीपर पर में जाकर समाप्त हुआ। कम्पोजिट विद्यालय कुआं पीपर में बच्चों को आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में तथा हर घर तिरंगा 11 अगस्त से 17 अगस्त तक लगाने के लिए विभिन्न वक्ताओं ने अपील किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका गायत्री बेन वर्मा, अरुण कनौजिया, राजन गुप्ता, अशोक कुमार, भारत जी, अनीश कुमार, राहुल यादव, सौरभ सिंह, रंजीत कुमार ,आशीष ,आदेश, प्रमोद ,बीरबल, कमला, कृष्णा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment