ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान, सपा के साथ गठबंधन हैं और सपा ले साथ गठबंधन रहेगा - EYE INDIA NEWS

Breaking


 

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, July 9, 2022

ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान, सपा के साथ गठबंधन हैं और सपा ले साथ गठबंधन रहेगा



बलिया -  सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ने आज सपा से गठबंधन में बढ़ते हुए दरार के सवाल पर मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि हमारी तरफ से गठबंधन में कोई दरार नही है, हम सपा गठबंधन में है और रहेंगे। गठबंधन में दरार की बात पर लोग तर्क वितर्क इस लिए कर रहे है कि यशवंत सिन्हा उत्तरप्रदेश में आये थे और उनका नेतृत्व अखिलेश यादव कर रहे थे। जो प्रेसवार्ता हुई उसमें जयंत चैधरी को बुला लेना और ओमप्रकाश राजभर को न बुलाना इसी बात को लेकर लोग इस तरह का तर्क वितर्क कर रहे है। हमारी तरह से कोई दरार नही है। गठबंधन आगे कैसे बेहतर प्रदर्शन करे इसके लिए हसंने ए.सी. कमरे से बाहर निकल कर राजनीति करने की सलाह दी थी। ओमप्रकाश राजभर ने यह भी कहा कि अगर अखिलेश यादव खुद गठबंधन तोड़े और कहें  कि हम आपके साथ नही रहेंगे तो फिर नया गठबंधन बनाया जाएगा। गठबंधन के लिए तमाम पार्टी हैं। शिवपाल यादव जी की पार्टी औऱ मायावती की पार्टी है वहाँ जोर लगाएंगे। कांग्रेस पार्टी गठबंधन का प्रताव आता है। वही कल एनडीए के राष्ट्रपति के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के साथ मीटिंग में भाग लेने और द्रौपदी मुर्मू को सपोर्ट करने को लेकर राजभर ने कहा कि कल उन्होंने मुझे लखनऊ बुलाया था इस नाते मैं गया था। द्रौपदी मुर्मू जी ने मुझसे कहा कि आप पिछडो और दलितों के लिए काम करते है और मैं भी सबसे निचले स्तर की दलित हूँ इस लिए आपका सपोर्ट मांग रही हूँ। इस पर मैंने मुर्मू जी से कहा कि मैं दो, तीन, चार दिनों में अपने पार्टी के विधायकों और पार्टी फॉर्म के कोर कमेटी से बात चीत करके आपको संदेश दे दूंगा। सुभासप मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने द्रौपदी मुर्मू को सपोर्ट करने के सवाल को बहुत कुरेदने के बाद एक प्रचलित भोजपुरी कहावत कहते हुए बस यही कहा कि " खोखी आवेके बा सुबेरे और मुंह बायीं सांझा के "।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here