जमीनी विवाद में चटकी लाठिया नौ लोग हुए घायल - EYE INDIA NEWS

Breaking


 

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, June 5, 2022

जमीनी विवाद में चटकी लाठिया नौ लोग हुए घायल

 

प्रतिवेन्द्र तिवारी


रेवती। रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत मानगढ़ गांव में रविवार के दिन जमीनी विवाद में चटकीं लाठियां एवं जमकर चले ईंट-पथ्थर में दो पक्षों के नौ लोग घायल हो गये। घायलों को सीएचसी रेवती पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने आठ घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। रेवती थाना क्षेत्र के मानगढ़ गांव में रविवार के दिन करीब साढ़े नौ बजे जमीनी विवाद को लेकर आमने-सामने हो गये। इस बीच जमकर चले लाठी-डंडे ईट पत्थर की वजह से एक पक्ष के वीरेंद्र साहनी 46 वर्ष पुत्र स्व. विश्वकर्मा साहनी, कुमारी अनिता 14 वर्ष श्री वीरेंद्र साहनी, सरस्वती देवी 40 वर्ष पुत्र जीता साहनी, पंकज साहनी 16 वर्ष पुत्र वीरेंद्र साहनी सुरेश साहनी 37 वर्ष पुत्र स्वर्गीय विश्वकर्मा साहनी तथा दूसरे पक्ष के रामधन साहनी 60,शुभम साहनी 17 पुत्र रामधन साहनी, श्री राम साहनी 65, सुभाष साहनी 23 पुत्र रामधन साहनी घायल होकर लहुलुहान हो गये। वीरेंद्र साहनी का आरोप है कि रामधन साहनी ने जमीन के समझौते की बात कह कर हमें फोन द्वारा अपने दरवाजे पर बुलाया तथा मारपीट कर हम लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया गया। उधर रामधन साहनी का आरोप है कि जमीनी विवाद को लेकर विपक्ष के लोग मेरे दरवाजे पर चढ़कर हम लोगों को मारपीट करके घायल कर दिये। घायलों को सीएचसी रेवती पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने सुरेश को छोड़ बाकी घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। दोनों पक्षों द्वारा रेवती थाने में एक दूसरे के विरुद्ध लिखित तहरीर दे दी गई है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here