विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ0 रश्मि राय ने किया पौधारोपण - EYE INDIA NEWS

Breaking


 

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, June 5, 2022

विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ0 रश्मि राय ने किया पौधारोपण

 


अतुल राय

सिकंदरपुर (बलिया) - दीपलोक हॉस्पिटल की एम डी डॉ0 रश्मि राय ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधे रोपित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर निरंतर बढ़ रहे तापमान को हम इन्ही पेड़-पौधों के जरिये नियंत्रित कर सकते हैं। आबादी का घनत्व और संसाधनों की उपलब्धता आज बढ़ रही है। मानव बस्तियों के निरंतर विस्तार के चलते वन क्षेत्र कम हो गये हैं। जिससे पर्यावरण असंतुलित हो गया है। इसी असंतुलन के चलते जीव जंतु और वनस्पति की कई प्रजातियां विलुप्त हो रही हैं। हम सभी आज पौधे रोपित कर कल सुखद भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। लिटिल फ्लावर एकेडमी के डायरेक्टर डॉ पंकज राय ने कहा कि मानव को अपना जीवन सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रकृति से सभी वस्तएं मिलती है। यह हमारा दायित्व बनता है कि हम पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। अगर भावी पीढ़ी के लिए स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध कराना है तो हमें निरंतर पौधरोपण करना होगा। पौधरोपण कार्यक्रम में शिबू राय, गुड़िया, रिंकू राय, अन्नी जायसवाल, रक्क्षा, सुनीता, पूजा, रीता, गुड्डू, सुधीर यादव, वीरेंद्र यादव, अरबाज खान, संजय खरवार, डॉ सुनील सहित लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here