निर्धारित धान क्रय केंद्रों पर नही हो रही खरीदारी - EYE INDIA NEWS

Breaking


 

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, November 16, 2023

निर्धारित धान क्रय केंद्रों पर नही हो रही खरीदारी



पूर बलिया - विकास खंड पंदह अंतर्गत निर्धारित धान क्रय केंद्रों पर खरीदारी नही होने के कारण किसानों में आक्रोश व्याप्त है इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार क्रय केंद्र उकछी,साधन सहकारी समिति पकड़ी,साधन सहकारी समिति खेजुरी,साधन सहकारी समिति चड़वा बरवा,और एक धान क्रय केंद्र का निर्धारण किया गया है।इसके अलावा मार्केटिंग बहेरी पंदह पर भी क्रय केंद्र निर्धारित किया गया।सरकार की मनसा के अनुरूप पहली नवंबर से ही निर्धारित धान क्रय केन्द्रों पर शुरू किया जाना था लेकिन पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी कोई भी धान क्रय केंद्र संचालित नहीं हो रहा है किसान क्रय केंद्रों का सुबह से शाम तक चक्कर काटते रहते है और निराश होकर घर लौट जाते है किसी भी क्रय केंद्र पर कर्मचारी नही बैठ रहा है इस संबंध में किसान शिव कुमार त्रिपाठी का कहना है कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है और क्रय केंद्रों पर खरीदारी नही होने के कारण किसान अपना धान बिचौलियों के हाथों औने पौने दामों में बेच रहा है किसानों की पास मजबूरी है कि रवि की फसल की बोवाई चल रही है और उन्हें खाद बीज खरीदने की आवश्यकता है इस लिए किसान जो सरकारी रेट 2185 रूपये उससे बहुत कम रेट पर बिचौलियों द्वारा धान खरीदा जा रहा है क्या केंद्र संचालित भी होने के कारण किसानों को तीन सौ रुपए से चार सौ रुपए प्रति कुंतल घाटा लग रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here