राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अभिभाषण पर विधायक ने किया चर्चा - EYE INDIA NEWS

Breaking


 

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, March 19, 2023

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अभिभाषण पर विधायक ने किया चर्चा




बेरूआरबारी। बांसडीह विधानसभा की विधायक केतकी सिंह द्वारा बेरूआरबारी ब्लॉक मुख्यालय के डवाकरा हाल में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अभिभाषण पर चर्चा किया। साथ-साथ जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं व उपस्थित लोगों की समस्याओं को विस्तृत रूप से सुना।सुनने के बाद निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्रीमती सिंह ने कहा कि आप सब के अथक प्रयास से बांसडीह विधानसभा में पहली बार कमल खिला है और यह हम सब की जिम्मेदारी है कि अपने विधानसभा के लोगों की समस्याओं को निस्तारण हर हाल में कराया जाय। कहा कि आम जनमानस की समस्याओं का हल कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।श्रीमती सिंह ने कहा कि यह जिम्मेदारी सिर्फ मेरी नहीं है आप सभी कार्यकर्ताओं की भी है कि किसी भी व्यक्ति को किसी तरह की अगर कोई समस्या होती है तो उसका निस्तारण आप सब लोगों को मिलकर करने की आवश्यकता है।जहां हमारी आवश्यकता है वहां हम खड़े हैं  हमारे बूथ अध्यक्ष,हमारे मंडल अध्यक्ष,हमारे जिला अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के सारे संगठन के साथ-साथ सब लोग तत्पर हैं ,जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए। नारायणपुर निवासी शहीद वृजेन्द्र सिंह के पिता अशोक सिंह ने बांसडीह कोतवाल पर आरोप लगाया कि उनको कोतवाल द्वारा थाने से भगा दिया गया।वह हमारे विपक्षी से मिलकर हमारी जमीन कब्जा करवाना चाहते हैं।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह ,राकेश महाजन, नितेश सिंह ,प्रकाश उपाध्याय ,प्रकाश पांडे, दीपक सिंह, दीपक शुक्ला, राजेश सिंह, मेराज अहमद, जिला पंचायत प्रतिनिधि बिरजू साहनी ,शंकर दानी वर्मा ,अनिल सिंह आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here