चार दिनों से विद्यालय में नही बन रहा मध्याह्न भोजन। विद्यायल से दोपहर के घर जाने को मजबूर हुए मासूम छात्र। - EYE INDIA NEWS

Breaking


 

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, October 10, 2022

चार दिनों से विद्यालय में नही बन रहा मध्याह्न भोजन। विद्यायल से दोपहर के घर जाने को मजबूर हुए मासूम छात्र।

 




बलिया - बेरुआरबारी ब्लॉक के दुर्गीपुर प्राथमिक विद्यालय में आज लगभग चार दिनों से मध्याह्न भोजन नही बन रहा है जिससे विद्यालय के छात्रों को दोपहर के भोजन के लिए अपने अपने घर जाने को मजबुर हो गए हैं। छात्रों ने बताया हैं कि चार दिनों से विद्यालय में खाना नही बन रहा है जिसके चलते हम लोग घर खाना खाने के लिए जाने को मजबूर हुए है अगर दोपहर में विद्यालय में खाना मिलता तो घर जाने के लिये हम लोग बाध्य नही होते।लेकिन हम लोगो को दोपहर मध्याह्न भोजन नही मिल रहा है इस लिए हमलोग घर जा रहे हैं।वही मासूम छात्रों के परिजनों  के बताया कि इस विद्यालय में लगभग चार दिनों से बच्चे घर आ रहे हैं विद्यालय में खाना नही बन रहा हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य से जब हमलोगों ने पूछा कि बच्चे घर क्यो जा रहे हैं तो मास्टर साहब ने बताया है कि सभी रसोईया को ग्राम प्रधान ने आज तीन दिनों से बोलबम ले गए है। जिसके चलते हमलोगों के बच्चों को दोपहर में घर आ रहे हैं। दोपहर के मध्यह्न भोजन नही बनने से खंड शिक्षाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी भी अनजान हैं साहब तो जानते होंगे कि विद्यालय में समय से मध्याह्न भोजन बन रहा होगा। लेकिन साहब को क्या पता कि विद्यालय में चार दिनों से खाना बंद हैं।अब ऐसे में देखना होगा कि क्या बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यवाही करेंगे या अधिकारियों और अध्यापकों के बीच चलेगी आँख मिचौली।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here