पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने किया सरयू नदी के तटीय इलाके का दौरा, डीएम ने दिलाया भरोसा " - EYE INDIA NEWS

Breaking


 

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, August 16, 2022

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने किया सरयू नदी के तटीय इलाके का दौरा, डीएम ने दिलाया भरोसा "

 



बांसडीह - एक तरफ देश के हर घर तिरंगा के स्लोगन के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ सरयू नदी के तटीय इलाके के लोग नदी की कटान से त्रस्त हैं। हालांकि नदी का जलस्तर घटाव पर है। जहां पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने मंगलवार को उमस भरी गर्मी में तूफानी दौरा किया।बता दें कि गंगा नदी बढ़ाव पर है।लेकिन सरयू नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। जैसे - जैसे सरयू नदी का जलस्तर घटा रहा है। वैसे - वैसे किसानों के चहेरे पर मायूसी छा रही है। ऐसे में सूचना मिलते ही पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी क्षेत्र भ्रमण में निकल पड़े। राम गोविंद चौधरी ने कहा कि चाँदपुर पुरानी बस्ती,रामपुर नम्बरी,महराजपुर,कोलकला,रेगहा आदि गांवों का दौरा किया। कटान जारी है। इलाके के लोग परेशान है। श्री चौधरी ने मौके से ही जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल से बात किया। डीएम ने हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। चाँदपुर पुरानी बस्ती,चिचविसव,रामपुर नम्बरी,सुल्तानपुर,कोटवा,मलाही चक,टिकुलिया दियर आदि गांवों को बचाने का आग्रह जिलाधिकारी से किया।पूर्व नेता प्रतिपक्ष के साथ हरेंद्र सिंह,लाल साहब सिंह,अशोक यादव,बिजय यादव,ललन बैशाखी,संकल्प सिंह, रामदेव यादव,देवेंद्र यादव,रविन्द्र,आदि रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here