आजादी का अमृत महोत्सव को छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा - EYE INDIA NEWS

Breaking


 

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, August 12, 2022

आजादी का अमृत महोत्सव को छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा

 


राघवेंद्र सिंह

पूर (बलिया) शुक्रवार को आजादी के 75वें वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के उपलक्ष में आर.एस. एजुकेशनल फाउंडेशन द्वारा  सहुलाई स्थित केंद्रीय कार्यालय से श्री नाथ इंटर कॉलेज, गढ़मलपुर बाजार, पंचायत भवन, सेंट्रल बैंक होते हुवे सहुलेश्वर नाथ के मन्दिर तक तिरंगा यात्रा निकाला गया। इस दौरान 75 मीटर लंबा तिरंगा लेकर लोग चल रहे थे, तिरंगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।तिंरगा यात्रा को संबोधित करते हुए मिथिला विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर, फाउंडेशन के महासचिव *डॉ शैलेश कुमार सिंह* ने  कहा कि, स्वतंत्रता आंदोलन में बलिया ने मंगल पांडेय के रूप में नेतृत्व दिया और देश को चितू पाण्डेय जैसा कर्मठ प्रशासक दिया। जिसकी बदौलत 18 अगस्त 1942 को बलिया आजाद होकर स्वतंत्रता की उमंगों को मूर्त रुप दिया। बिट्टू सिंह ने कहा कि, बैरकपुर छावनी से निकले संदेश ने पूरे देश को एकजुट किया। हमारे योद्धाओं ने तिरंगे में देश का भविष्य और इसके सपने देखे थे और किसी भी हाल में इसे झुकने नहीं दिया। मनोज लाल श्रीवास्तव ने कहा कि, आज आजादी के 75 साल बाद जब हम नए भारत की यात्रा आरंभ कर रहे हैं, तिरंगा एक बार फिर देश की एकता और चेतना का प्रतिनिधित्व कर रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से सुरेश सिंह, मनोज लाल श्रीवास्तव, पोला सिंह, डॉ शैलेश कुमार सिंह, जयशंकर द्विवेदी, बिट्टू सिंह, संजय यादव, दया सिंह, दीपक तिवारी, सोनू सोनी, वीर शर्मा, रोहित गुप्ता, गोलू शर्मा, शिवम् सिंह, पप्पू कन्नौजिया, शिवम् दुबे, गोरख शर्मा, प्रियांशु कुमार, सत्या भारती सहित दर्जनों छात्र व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here