एन.सी.सी. कैडेटों ने जोश के साथ मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस - EYE INDIA NEWS

Breaking


 

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, June 21, 2022

एन.सी.सी. कैडेटों ने जोश के साथ मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस


बलिया - 90 यू०पी० बटालियन एन.सी.सी. के कार्यवाहक कमान अधिकारी, ले० कर्नल मनोज कुमार के तत्वावधान में जवाहर नवोदय विद्यालय, सिंहाँचवर, में कैम्प ( सी०एण्टी0सी0-281) का आयोजन दिनांक 13 जून 2022 से 22 जून 2022 तक सम्पादित किया जा रहा है जिसमें सभी कालेजों के कैडटों द्वारा 21 जून 2022 को अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर जमकर पसीना बहाया। एन.सी.सी.सी. के छात्र और छात्राओं का उत्साह व जोश ग्राउण्ड पर देखने को मिला जिसमें सभी कैडटो द्वारा योगा करके अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस मनाया गया तथा सभी कैडटों ने संकल्प लिया और संदेश दिया कि हम सब लोग स्वस्थ्य रहेंगे तो देश भी स्वस्थ्य रहेगा।इस मौके पर ले0 कर्नल मनोज कुमार ने लोगों को योग के बारे में जानकारी दिया तथा लोंगो से अपील किया कि योगा जरूर करना चाहिए। योगा दिवस के मौके पर जे०एन०वी० सिन्हाचवर के प्राचार्य श्री एस. के. मिश्रा, 13 कालेजों के कुल 451 कॅडेट, ए.एन.ओ. कैप्टन सच्चिदानन्द राम ले० वीरेन्द्र प्रताप सिंह, चीफ आफिसर स्नेह प्रकाश श्रीवास्तव, फस्ट आफिसर संतोष कुमार यादव, सुबेदार मेजर गिर बहादुर आले, ट्रेनिंग जे.सी.ओ. संजय कुमार एवं अन्य पी.आई. एवं सिविल स्टाफ शामिल हुए ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here