नफरत की राजनीति कर देश को बर्बाद कर रही भाजपा:अनूप पांडेय - EYE INDIA NEWS

Breaking


 

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, May 29, 2022

नफरत की राजनीति कर देश को बर्बाद कर रही भाजपा:अनूप पांडेय

 


बलिया -  देश में सत्तासीन भाजपा विकास के नाम पर ढोंग और धर्म के नाम पर नफरत की घृणित राजनीति कर रही है। संघ और भाजपा द्वारा देश में सांप्रदायिक उन्माद, हिंसा और विद्वेष फैलाया जा रहा है ताकि देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटकर राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति की जा सके।उक्त बातें आम आदमी पार्टी के बलिया संगठन प्रभारी अनूप पांडेय ने आज पार्टी मुख्यालय बलिया में सदस्यता ग्रहण एवं पदाधिकारी सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने आगे कहा कि आज देश का संविधान, लोकतंत्र खतरे में हैं। भाजपा हिंदू, मुसलमान, सिख और ईसाई को बांटने का काम कर रही है कल ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य को बांटने और अनुसूचित समाज के लोगों से घृणा करने का काम करेगी। भाजपा का यह कदम देश के भविष्य के लिए बहुत ही घातक है। उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल की तरफ जनता अत्यंत विश्वास और आशावादी निगाहों से  देख रही है। निश्चित ही जनता की यह क्रांति 2024 में परिवर्तन लाने का काम करेगी और जनता के सच्चे सिपाही अरविंद केजरीवाल देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे ।बलिया जनपद के सैकड़ों समाजसेवी संगठन से जुड़े लोगों ने आपकी सदस्यता ग्रहण किया। संगठन प्रभारी अनूप पांडेय ने पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।उन्होंने ने बताया कि बलिया जनपद के समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायत सीटों पर आम आदमी पार्टी दमदार से चुनाव लड़ेगी।सम्मेलन में मुख्य रूप से  सिकंदरपुर विधानसभा प्रभारी डॉ प्रदीप कुमार ,निवर्तमान महासचिव राजेश सिंह बलिया विधानसभा प्रभारी अजय राय मुन्ना राय, बांसडीह विधानसभा प्रभारी सुशांत राज भारत,बैरिया विधानसभा प्रभारी रजनीश अंचल, अशोक गुप्ता, विक्रम राम अंबेडकर,राम दरस यादव ,उषा राय, निभा पांडेय सलमाना सिद्की, हृदयानंद सिंह, रवि चौबे, अमरीश चौबे, फिरोज अख्तर पुतुल तिवारी, रणविजय,राज कुमार जयसवाल अध्यक्ष सिकंदरपुर नगर पालिका, लवकुश, विपिन कांत तिवारी, अश्वनी गिरी, श्रीमती कंचन पटेल, दिलीप सिंह ,मयूर खान, आदि अपना विचार व्यक्त किए।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here