प्रतिवेन्द्र तिवारी
रेवती। स्थानीय विपणन कार्यालय प्रांगण में शनिवार के दिन कोटेदार संघ की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान पिछली कार्यवाही की पुष्टि करते हुए संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया गया। इस दौरान ब्लॉक कोटेदार संघ के पदाधिकारियों का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें शिवजी पाठक को अध्यक्ष, महेश ठाकुर को उपाध्यक्ष, आनंद कुमार को महामंत्री, आत्मा गुप्ता को कोषाध्यक्ष, अक्षयवर सिंह को व्यवस्थापक, कमलेश चौहान को संरक्षक तथा चिंता देवी को सूचना मंत्री चुना गया। मनोनीत पदाधिकारियों को तहसील अध्यक्ष सुशील सिंह द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया गया मनोनीत पदाधिकारियों ने कहा कि जिस आशा एवं विश्वास के साथ संघ ने हमें दायित्व सौंपा है। उस पर हम अपने कर्तव्य निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।कहा कि संघ की मजबूती के लिए हम कार्य करेंगे। संघ के सदस्यों के सम्मान पर कोई आंच नहीं आने दिया जाएगा। इस मौके पर राम नारायण गुप्ता नंदलाल चौहान बाल देव चौहान मैनेजर प्रसाद राजबल्लभ यादव शत्रुघ्न सिंह सुरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे अध्यक्षता सुशील सिंह एवं संचालन संजय सिंह ने किया।
No comments:
Post a Comment