अभिषेक मिश्रा
बाँसडीह - अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मजदूर यूनियन महासंघ एंव मजदूर महिला शक्ति के अध्यक्ष तेजबहादुर रावत के नेतृत्व में नगर पंचायत के वार्ड 3 में श्रमिको को श्रम से सम्बंधित औजार तथा सामग्री वितरण करने के साथ ही "वर्तमान समय मे मजदूरों की दशा" विषयक गोष्ठी का अयोजन किया गया।आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा बाँसडीह मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने मजदूरों को सम्बोधित करते हुये कहा कि मजदूर ही देश की नींव है।केंद्र में चल रही नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश में चल रही योगी आदित्यनाथ की सरकार ने श्रमिको को के लिये अनेक कल्याणकारी योजना चला रही है जिसके बदौलत इस देश तथा प्रदेश का मजदूर आत्मनिर्भर होने के साथ ही रोटी कपड़ा और मकान जैसे मूलभूत सुविधाओं से वंचित नही है और यह सुविधाये उनको मिल रही है मजदूर यूनियन महासंघ एव मजदूर महिला शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष तेजबहादुर रावत ने कहा कि सगठन द्वारा श्रमिको को सरकार की सभी लाभकारी योजनाओं से अवगत कराये जाने के साथ ही उसका अधिक से अधिक लाभ उनको मिले इसके लिये उन्हें जागरूक होना होगा और अपने अधिकार को पाने के लिये आगे आना होगा।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष श्री ओझा तथा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रावत द्वारा श्रमिको को श्रम कार्य से सम्बंधित उपकरण के साथ महिला मजदूरों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।इस मौके पर विनोद राजभर,लक्ष्मी देवी,शारदा देवी,सुग्रीव राजभर,कुंती देवी,विमला देवी,मंजय कुमार संगीता देवी,सोनू कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment