विशैले जकन्तु के काटने से 55 वर्षोय महिला की हुई मौत - EYE INDIA NEWS

Breaking


 

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, May 2, 2022

विशैले जकन्तु के काटने से 55 वर्षोय महिला की हुई मौत

 



अभिषेक मिश्रा

बांसडीह - बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के कैथवली गाँव निवासिनी उषा सिंह उम्र 55 पत्नी चंद्रभान सिंह जमीन पर गिरी तौलिया उठाते समय किसी विषैले जंतु को काटने का आभाष हुआ।इसकी सूचना उन्होंने अपने परिजन को दी।परिजनों ने तत्काल स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह ले गए।परन्तु डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देख जिला अस्पताल के लिये भेज दिया। जहाँ अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की खबर सुन मृतका की सास मुतेसवरी देवी उम्र 93 वर्ष पत्नी स्व बैजनाथ सिंह की सदमे से मौत हो गई।इस घटना से पूरे गाँव मे शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के कैथवली गाँव निवासिनी उषा सिंह रविवार की देर रात्रि फर्स पर गिरे तौलिया उठाने लगी इसी बीच तौलिए में ही छुपे  किसी विषैले जंतु उनके हाथ मे काट दिया।कुछ काटने के आभास के बाद उनके हाथ मे दर्द होने लगा उसके बाद उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी।परिजनों ने उन्हें अपने निजी साधन द्वारा बांसडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहाँ स्थित गंभीर देख चिकित्सको ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे ही दम तोड़ दिया।जैसी ही इसकी सूचना घर पहुँची तो उनकी सास इस सदमे को बर्दाश्त नही कर सकी और सोमवार की सुबह लगभग पांच  बजे उनकी भी मौत दिल का दौरा पड़ने  से हो गई।दोनो घटना से गाँव मे शोक की लहर ब्याप्त है।वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here